हिमाचल की जेलों में क्षमता से 30 फीसदी अधिक कैदी, 2580 की जगह 3355 बंद
नाहन, कांडा और धर्मशाला की केंद्रीय जेलों में भी क्षमता से ज्यादा कैदी
शिमला, 24 अगस्त।
हिमाचल प्रदेश की जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों की संख्या सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। प्रदेश की 14 जेलों में 2580 कैदियों को रखने की क्षमता के मुकाबले वर्तमान में 3355 कैदी बंद हैं। यानी जेलों में निर्धारित क्षमता से करीब 30 फीसदी अधिक कैदी हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को विधानसभा में कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी।
सरकार के अनुसार, जेलों में बंद 3355 कैदियों में 1113 सजा-याफ्ता, 2203 विचाराधीन और 39 सिविल अथवा प्रिवेंटिव डिटेंशन में रखे गए कैदी हैं। आंकड़ों से स्पष्ट है कि जेलों में सबसे बड़ी संख्या विचाराधीन कैदियों की है।बॉक्स
धर्मशाला जेल में क्षमता से 197 ज्यादा कैदी
प्रदेश की प्रमुख केंद्रीय जेलों में भी क्षमता से अधिक कैदियों की स्थिति सामने आई है। नाहन की मॉडल सेंट्रल जेल में 471 कैदियों की क्षमता है, जबकि यहां 553 कैदी बंद हैं। इसी तरह शिमला की कांडा मॉडल सेंट्रल जेल की क्षमता 438 कैदियों की है, लेकिन यहां 530 कैदी हैं। धर्मशाला की डिस्ट्रिक्ट एवं ओपन होम जेल में 355 कैदियों की मंजूर क्षमता के मुकाबले 552 कैदी बंद हैं। धर्मशाला जेल में क्षमता से 197 अधिक कैदी हैं।बॉक्स
एनडीपीएस कैदियों को ओपन एयर जेल में भेजने पर रोक
मुख्यमंत्री ने बताया कि मौजूदा नियमों के तहत एनडीपीएस एक्ट के तहत सजा पाए कैदियों को ओपन एयर जेलों में स्थानांतरित नहीं किया जा सकता। प्रदेश में अलग से हाई सिक्योरिटी जेल स्थापित करने के सवाल पर सरकार ने कहा कि इस संबंध में उचित समय पर निर्णय लिया जाएगा।बॉक्स
आयुर्वेदिक संस्थानों में चार साल में पहुंचे 84 हजार कैंसर मरीज
भाजपा विधायक विनोद कुमार के सवाल के जवाब में सरकार ने बताया कि जनवरी 2023 से 10 अगस्त 2026 तक प्रदेश के सरकारी और निजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों में उपचार के लिए 84,162 कैंसर मरीज पहुंचे। सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में 2380, वर्ष 2024 में करीब 2443 और वर्ष 2025 में 744 कैंसर मरीज दर्ज किए गए।
- breaking news
- Employment News
- Exclusive News
- General Knowledge
- himachal
- Political News
- Spot News
- Uncategorized








